मेन्स पार्टी स्टाइल के लिए बेस्ट आइडियाज

विंटर सीजन…… महिलायें ही नहीं पुरुषों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट एक्प्लोर करने का मौका होता है। हालांकि महिलाओं के कंपेरिजन में मेंस के पास ज्यादा ऑप्शंस नहीं होते हैं फिर भी अगर खुद को अपडेट रखें तो वे भी महफिल की शान बन सकते हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नाइट खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। यहां से मेन्स स्टाइल के टिप्स लिए जा सकते हैं जो इस विंटर ड्रेंड में है। नजर डालें ऐसे ही कुछ टॉप मेन्स पार्टी स्टाइल पर और बेझिझक खुद पर ट्राइ करें।

मेन्स पार्टी स्टाइल के लिए बेस्ट आइडियाज

फेशियल हेयर- दे आपको बोल्ड लुक

मूंछे रखना ओल्ड फैशन में आता है, लेकिन एक्टर माइलो वेंटीमिग्लिया ने इसे झूठ कर दिखाया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन में ओल्ड स्कूल स्टाइल में मूंछे रखकर इन्होंने अपनी अलग ही छाप छोड़ी। उन्होंने राल्फ लॉरेन की डिजाइनर सूट पहना और अपने बालों के स्ट्रेट करते हुए पीछे की ओर रखा जो उनके ब्लैक टाई इवेन्ट के लिए परफेक्ट लुक साबित हुआ। हल्की मूंछो के साथ वे बिल्कुल भी भयानक नहीं लग रहे थे।

डबल ब्रेस्टेड सूट – ओल्ड नहीं न्यु लुक

अवॉर्ड फंक्शन में डबल ब्रेस्टेड सूट मेन्स एक्टर के बीच ट्रेंडिंग में था। यहां से आप पार्टी वेयर के लिए आइडिया ले सकते हैं। इस स्टाइल के ट्रेडिशनल सूट के साथ स्लिम लोफर अपनाकर खुद को चिक लुक दे सकते हैं।

ब्राऊन कलर इज इन ट्रेंड

एक्टर डोनाल्ड ग्लोवर फैशन में रिस्क लेना पसंद है। कस्टम ब्राउन कलर की गूची टक्सीडो में वो बोल्ड लग रहे थे।ब्राउन जैसे फ्रेश कलर के साथ आप एक अलग एक्सपेरिंमेंट कर सकते हैं। इसके साथ पेयर करें ब्लैक शूज और बन जायें पार्टी की शान।

ग्रे हेयर इज कूल

ग्रे कलर आपको इस सीजन कूल लुक देगा। एक्टर रयान रेनॉल्ड्स ने अपने बालों को ग्रे कलर में रखा। साथ ही शेव के हल्के कलर में बियर्ड भी उन्हें परफेक्ट लुक दे रहा था।

फिटनेस का कमाल

इवान रेचल वुडफैशन के मामले में हमेशा महफिल में छा जाती है। हर बार की तरह वे यहां भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन थीं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट जेंडर इक्वालिटी को क्रॉस कर रहा था। लॉंग जैकेट के साथ व्हाइट ड्रेस शर्ट जो उनकी कलाई तक टच कर रही थी। इस स्लिम फिट सूट के उपर बिग बो टाई में वे परफेक्ट लग रही थीं।

Back to top button