मेट्रो को राजनाथ सिंह व सीएम योगी दिखायेंगे हरी झंडी

पांच सितंबर से शुरू होगा मेट्रो का संचालन

लखनऊ। राजधानी की जनता का मेट्रो में बैठने का इंतजार खत्म होने वाला है। मेट्रो का आगामी 5 सितंबर से संचालन शुरु करने का निर्णय लिया गया है। वहीं मेट्रो के कमर्शियल रन और उद्घाटन का कार्यक्रम भी तय हो गया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ट्रांसपोर्ट नगर से मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद छह सितंबर से पब्लिक के लिए मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।
एलएमआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में पांच ट्रेनों का संचालन होगा। इससे जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एलएमआरसी ने मेट्रो की समय सारिणी सुबह छह बजे से रात दस बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद रात में मेट्रो का संचालन बंद रहेगा।

Back to top button