मेकअप रिमूवर खत्म हो गया? घबराएं नहीं, किचन में रखी ये 5 चीजें करेंगी जादुई कमाल

आप पार्टी से लौटकर घर आएं और मेकअप रिमूवर की बोटल खाली मिले तो फिर मेकअप हटाने की हड़बड़ाहट आपको परेशान कर सकती है। मेकअप को आप बिना रिमूवर के भी इन डीआईवाई सॉल्यूशन की मदद से बड़ी आसानी से निकाल सकते हैं, बस छोटी–छोटी बातों का ध्यान रखना है।
ऑलिव ऑयल
सिर्फ कुकिंग में ही नहीं मेकअप रिमूव करने में बेहतरीन डीआईवाई सॉल्यूशन है। इससे आप बड़ी ही आसानी से आई मेकअप को रिमूव कर सकते हैं। कॉटन बॉल को हल्का गीला करके उसे ऑलिव ऑयल में डुबो लें और आंखों के आस-पास फैले मेकअप को स्वाइप करें। बड़ी ही आसानी से मिनटों में आपका मस्कारा रिमूव हो जाएगा।
नारियल तेल
वैसे तो कोई भी ऑयल मेकअप रिमूव करने के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन ड्राई स्किन या एक्ने स्किन के लिए नारियल का तेल एक बेहतर ऑप्शन है।
बेबी ऑयल
यह ऑयल ज्यादातर स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए सेफ माना जाता है। इससे आसानी से मेकअप रिमूव होने के साथ-साथ स्किन मॉइश्चराइज भी हो जाती है। यह आपके पोर्स को भी बंद नहीं करता। बस अपनी उंगलियों पर थोड़ा-सा बेबी ऑयल लेकर मसाज करना है और फिर कॉटन बॉल से पोछकर चेहरा धो लेना है।
ऑयल और बेकिंग सोडा
अगर आपका फाउंडेशन लॉन्ग लास्टिंग है तो आप ऑयल के साथ एक चुटकी बेकिंग सोडा भी मिक्स कर सकते हैं। इस मिक्सचर को आंखों के आस-पास लगाने से बचें, सिर्फ चेहरे पर ही इसका इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह धोना ना भूलें।
एलोवेरा
सेंसिटिव स्किन पर एलोविरा ठंडकभरा एहसास और राहत देता है। हल्के और नॉन-वॉटरप्रूफ मेकअप को एलोवsरा से अच्छी तरह रिमूव किया जा सकता है। कॉटन बॉल या फिर उंगलियों पर थोड़ा-सा एलोविरा जैल लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए मेकअप हटाएं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
आंखों के आस-पास की स्किन काफी पतली होती है, इसलिए कोई भी डीआईवाई सॉल्यूशन इस्तेमाल करते समय इस हिस्से को तेजी से न रगड़ें।
वॉटरप्रूफ मस्कारा के लिए कॉटन बॉल पर रिमूवर को आंखों के आस-पास 25-30 सेकंड के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ही मेकअप को रिमूव करने का स्टेप करें।
मेकअप रिमूव करने के बाद चेहरे को किसी सौम्य क्लींजर से धोना और मॉइश्चराइज करना ना भूलें।





