अब मूंछ रखने वाले पुलिसकर्मियों को सरकार देगी ये बड़ी सुविधा, सुनकर हो जाएगे हैरान…

लखनऊ। कई सालों से यह भत्ता सिर्फ 50 रुपये प्रति माह ही था लेकिन अब पीएसी जवानों को अब मूंछों की देखभाल के लिए हर महीने 250 रुपये भत्ता मिला करेगा। अभी तक यह भत्ता सिर्फ 50 रुपये ही था। कुम्भ में पीएसी जवानों की मुस्तैदी परखने पहुंचे एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने चार जवानों को देखा कि उन्होंने शानदार मूंछे रखी हुई थी।
इन जवानों ने ही एडीजी को बताया कि मूंछ भत्ता कई सालों से 50 रुपये प्रति माह ही बना हुआ है। इसके बाद ही एडीजी की पहल पर यह भत्ता 200 रुपये बढ़ा दिया गया। एडीजी विनोद कुमार ने बताया कि अब ज्यादा लोग मूंछ रख ही नहीं रहे हैं। पर, अभी भी कई ऐसे जवान है जिन्हें बड़ी मूंछ रखना पसन्द है। ये मूंछ ही उनकी पहचान भी बनी हुई है।

मध्य प्रदेश में मुर्गी के खिलाफ दर्ज हुआ केश, जाना पड़ा पुलिस स्टेशन.. जानें क्या पूरा मामला..

 इन मूंछों को ताव देने लायक बने रहने के लिए काफी देखभाल की जरूरत होती है। कई जवानों ने यह कहा कि अब 50 रुपये महीने से देखभाल हो नहीं सकती है। इस पर ही मूंछ रखने वाले जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिये यह भत्ता बढ़ाया गया है। पीएसी के अफसर मानते हैं कि मूंछ रखने के लिए इस बजट से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन जो लोग अपनी मूंछों के लिए जाने जाते हैं। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा कदम है।
Back to top button