इस ठंडी में मजे से मज़े लीजिये मुर्ग चांदनी कबाब का

ठंडी के ऐसे मौसम में चिकन की याद हमें सबसे पहले आती है। चिकन हर नॉन वेज खाने वालों की फेवरेट डिश होती है इसलिये आज हम आपको मुर्ग चांदनी कबाब बनाना सिखाएंगे। मुर्ग कंधारी कोफ्ता करी मुर्ग चांदनी कबाब बनाने के लिये आपको चिकन के लेग पीस लेने होंगे, जिसमें से बोन को निकाल कर अंदर पिसा हुआ चिकन भरना होगा। भरे हुए चिकन कीमा में मसाले मिले होंगे, जिससे चिकन लेग पीस कर स्‍वाद काफी जायकेदार बन जाएगा। आइये जानते हैं मुर्ग चांदनी कबाब बनाने की विधि
इस ठंडी में मजे से मज़े लीजिये मुर्ग चांदनी कबाब का

मुर्ग चांदनी कबाब के लिए सामग्री

  • चिकन लेग पीस- 16
  • चिकन – 2 कप
  • कीमा हरी इलायची पावडर- 1
  • चम्‍मच लौंग पावडर- 1/3 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • अदरक लहसुन पेस्‍ट- 4 चम्‍मच
  • सफेद मिर्च पावडर-1/2 चम्‍मच अंडे- 1
  • फेंटा हुआ अमूल चीज- 1/2 कप
  • घिसी हुई हरी मिर्च- 5 चम्‍मच
  • कटी हुई हरी धनिया- 4 चम्‍मच
  • कटी हुई क्रीम- 1 कप
  • जायफल पावडर- 1/2 चम्‍मच
  • बटर – 1/2 कप

मुर्ग चांदनी कबाब को बनाने की विधि

चिकन लेग पीस से बोन अलग कर के किनारे रख दें। एक कटोरे में चिकन मीट को हरी इलायची और लौंग पावडर तथा नमक के साथ मिक्‍स करें। अब चिकन लेग पीस को इस मिश्रण से भरें और फिर टूथपिक की मदद से सील कर दें। अब हम मैरीनेड बनाएंगे जिसमें चिकन के इन पीस को उसमें कुछ देर के लिये लपेट कर रखना होगा। इसके लिये बटर को छोड़ कर बाकी के दिये हुए सारे मसाले मिक्‍स कर लें और उसे चिकन पीस पर लगा लें। चिकन पीस को लगभग दो घंटों के लिये रख कर छोड़ दें। अब इन चिकन पीस में स्‍कीवर लगाएं और गरम गरम तंदूर पर 10 मिनट के लिये सेंके। 10 मिनट के बाद इन्‍हें तंदूर या ग्रिल्‍ल से हटा लें। अब इस पर बटर लगाएं और 5 मिनट तक पकाएं। अब इन चिकन पीस के अदर से स्‍कीवर और टूथपिक हटा कर एक सिल्‍वर फौइल में एक तिहाई हिस्‍सा लपेट कर सर्व करें।
Back to top button