जब पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो पत्नी को छत से फेंका

मुरैना। देवगढ़ थाना क्षेत्र के तहत जतावर गांव में गुरुवार रात में शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी को घर की छत से पिछवाड़े फेंक दिया। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पति मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जब पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो पत्नी को छत से फेंका

घटनाक्रम के मुताबिक जतावर निवासी इंदल सिंह जाटव गुरुवार रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पिया हुआ देखकर उसकी पत्नी मंजू ने शराब पीने से मना किया। इसी बात पर इंदल का विवाद मंजू से होने लगा।

झगड़ा छत पर हो रहा था। अचानक गुस्से में आकर इंदल सिंह ने मंजू को उठाकर छत से घर के पीछे फेंक दिया। गिरने पर मंजू चिल्लाई तो उसकी बहन संजू व उसका देवर पीछे आए।

मंजू की बहन संजू की शादी इंदल के छोटे भाई से हुई है। दोनों व परिवार के अन्य लोगों ने मंजू को उठाया और अस्पताल लेकर आए। हालांकि इस दौरान आरोपी इंदल घर से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंजू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Back to top button