मुजफ्फरपुर बालिका गृह: ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु का रिश्तेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बलिका गृह कांड में सीबीआई ने शनिवार को सजिस्ता परवीन उर्फ मधु के रिश्तेदार विक्की को पताही इलाके से गिरफ्तार किया है। विक्की मधु का करीबी, राजदार और भांजा भी है। वह मधु को बालिका गृह में पहुंचाने और ले जाने के लिए आया करता था।फिलहाल विक्की को सीबीआई पूछताछ के लिए मिठानपुरा स्थित कैंप कार्यालय ले गयी है।

Muzaffarpur Shelter Home case: Accused Madhu’s relative Vicky has been arrested by the police in connection with the case.
— ANI (@ANI) January 12, 2019

बताया जाता है कि विक्की को पॉस्को की विशेष अदालत में रविवार को पेश किया जायेगा,इधर, विक्की उर्फ मो. साहिल ने बताया कि वह मधुबनी के झंझारपुर के लगड़ा चौक का रहनेवाला है। वह सेवा संकल्प व विकास समिति के अधीन संचालित संस्था में काउंसलर के पद पर दरभंगा में काम करता था। वर्ष 2012 में ब्रजेश ठाकुर से पहली बार मिला था। इसके बाद उनके लिए काम करने लगा।
विक्की ने बताया कि वह कभी बालिका गृह के अंदर नहीं गया। उस पर लग रहे आरोप बेबुनियाद हैं। बालिका गृह कांड में नाम आने के बाद वह जमात में चला गया था। वहां से लौटने के बाद उसका नाम बालिका गृह में आने की सूचना मिली। इसके बाद वह अपने वकील प्रियरंजन अन्नू से मिलने जा रहा था।
ये भी पढ़ें:- महिला ने डायल 100 पर तैनात एचसीपी पर लगाए ये गंभीर आरोप 
इसी दौरान सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया,मालूम हो कि बालिका गृह मामले में किंगपिन ब्रजेश ठाकुर, मधु, विकास, रवि रौशन समेत अब तक 21 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। विक्की की गिरफ्तारी 22वां है। हालांकि, गौरव उर्फ मोटू और संतोष को कोर्ट ने रिहा कर दिया है। इसके खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी।
The post मुजफ्फरपुर बालिका गृह: ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु का रिश्तेदार गिरफ्तार appeared first on 24 Ghante Online | 24 घंटे ऑनलाइन समाचार.

Back to top button