मुजफ्फरपुर: नहीं ध्वस्त किया जाएगा शेल्टर होम, पहले लेनी होगी CBI से एनओसी

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम को ध्वस्त किए जाने पर रोक लगा दी है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम को 10 दिसंबर को धवस्त किया जाना था और इसके लिए नगर आयुक्त ने इसके लिए जिले के डीएम को रिमाइंडर लेटर लिखा था. इसमें बालिका गृह से समान हटाने, वीडियोग्राफी कराने और रिसीवार नियुक्त करने के लिए रिक्वेस्ट भेजा गया है.
लेकिन अब शेल्टर होम को गिराने की कार्रवाई सीबीआई से एनओसी मिलने के बाद ही किया जाएगा. मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त संजय दुबे ने कहा है कि सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एनओसी के लिए नगर निगम ने सीबीआई को पत्र लिखा है इसके बाद शेल्टर होम को गिराने की कार्रवाई की जाएगी. नगर आयुक्त को उम्मीद सीबीआई जल्द ही एनओसी दे देगी.
आपको बता दें कि ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड मामले में मुख्य आरोपी है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे पटियाला जेल में शिफ्ट किया गया है. फिलहाल इस केस की जांच सीबीआई कर रही है और आगे सीबीआई इसमें क्या कदम उठाती है ये देखने वाली बात होगी.





