मुख्यमंत्री ने की घोषणा, इन मंदिरों के आसपास का क्षेत्र होगा ‘वेजिटेरियन जोन’

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने ये घोषणा पालनपुर में की। जो राजधानी अहमदाबाद से 145 किमी की दूरी पर स्थित है। सरकार के इस कदम का मतलब ये है कि इन मंदिरों के परिसर के आसापास अब मांसाहारी खाना नहीं बेचा जा सकेगा। रूपाणी ने कहा, “मैं यहां तीर्थ स्थानों सोमनाथ और अंबाजी के आसपास के 500 मीटर क्षेत्र को वेजिटेरियन जोन घोषित करता हूं। अब से इन इलाकों में मांसाहारी खाना बेचना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।” बता दें कई धार्मिक संगठन और श्रद्धालु लंबे समय से ये मांग कर रहे थे कि यहां मासाहारी खाना न बेचा जाए।
ये भी पढ़े :-देश में वापस आएगा बड़ा भगोड़ा, इस विमान से लाया जाएगा वापस 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमनाथ और अंबाजी मंदिर के आसपास के 500 मीटर क्षेत्र को वेजिटेरिय जोन (शाकाहारी जोन) घोषित कर दिया है। सोमनाथ मंदिर गिर-सोमनाथ जिले के सौराष्ट्र में जबकि अंबाजी मंदिर बनासकांठा जिले में स्थित है।
ये भी पढ़े :-एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा पर लगाया विधायक को खरीदने का आरोप
सरकार के फैसले से पहले सोमनाथ में हिंदू युवा संगठन के सदस्य प्रतीक भुवा ने कहा था, “नगरपालिक के प्रस्ताव पास करने के कुछ दिनों बाद ही दो दुकानों को मंदिर के पास मांसाहार बेचने की इजाजत मिल गई थी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी हमारी मांग के प्रति सकारात्मक दिखाई दिए।”
दोनों ही मंदिर हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक हैं। यहां न केवल देश के विभिन्न कोनों से बल्कि विदेशों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। बीते साल अप्रैल में भाजपा शासित वारावल-पटान नगरपालिका ने मांसाहार पर प्रतिबंध के लिए प्रस्ताव पास किया था और अब सरकार भी इसपर अपना फैसला सुना चुकी है।

Back to top button