मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बड़ा एलान, बीजद अकेले ही लड़ेगी लोकसभा चुनाव

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और इस बार के चुनाव में ईंधन के बढ़ते दाम, कृषि संकट और बेरोजगारी जैसे तीन मुख्य मुद्दे हावी रहेंगे।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बड़ा एलान, बीजद अकेले ही लड़ेगी लोकसभा चुनाव

पटनायक ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कहा था कि किसानों की परेशानियों को नजरंदाज करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करने की वजह से भाजपा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 

‘माइंट रॉक’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पटनायक ने कहा कि कृषि संकट आगामी चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘ईंधन के बढ़ते दाम, बढ़ता कृषि संकट और बेरोजगारी ऐसे तीन मुद्दे हैं जो 2019 के आम चुनाव में हावी रहेंगे।’

इससे पहले बुधवार को पटनायक ने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। 

Back to top button