मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए करेंगे बैठक…

देश में गुरुवार को धूमधाम के साथ रामनवमी मनाई गई, लेकिन कर्नाटक में एक सांप्रदायिक हिंसा भी हुई। रामनवमी जुलूस के दौरान कर्नाटक के हासन शहर में एक मस्जिद के बाहर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इनमें से तीन लोगों की पहचान मुरली, हर्ष और राखी के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि दो बदमाश जुलूस में घुस गए और चाकूबाजी करने लगे। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। 

आपको बता दें कि यह घटना चन्नारायपटना के पास हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ता रामनवमी का जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने कहा कि जब जुलूस बेगुर रोड पर एक मस्जिद के पास पहुंचा तो दो लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बहस की और चार लोगों को चाकू मार दिया।

पुलिस में एक और शिकायत दर्ज की गई है। अजहर अहमद ने दावा किया है कि जुलूस में कुछ लोग अपने साथ पत्थर और डंडे ले जा रहे थे। अहमद ने पुलिस को बताया कि रैली में शामिल लोगों ने ‘मुसलमानों को पाकिस्तान भेजो’ के नारे भी लगा रहे थे। उसने यह भी दावा किया कि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इसके अलावा कुछ ने उनके वाहन पर पथराव किए। उसने आरोप लगाया कि 15 से 20 लोगों ने उस पर हमला करने की कोशिश की।

गुरुवार को रामनवमी समारोह के दौरान समूहों के बीच देश भर से हिंसा की कई घटनाएं सामने आईं। बिहार के मुंगेर में रामनवमी के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के बाद 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जब जुलूस हजरतगंज मोहल्ला इलाके में दाखिल हुआ तो कुछ आपत्तिजनक शब्द बोले गए। 

Back to top button