मुंबई में तांडव मचा रहा है चक्रवात निसर्ग, देखे कुछ खौफनाक वीडियो…

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से चक्रवात तूफान निसर्ग टकरा गया है. मुंबई में इस वक्त तेज बारिश हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं. समुद्र में लगातार ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. मुंबई के शहरी इलाके में भी तेज हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है, यहां कई जगह पेड़ गिर गए हैं तो कुछ जगह टीन शेड हवा में उड़ते हुए दिखे.

महाराष्ट्र के रत्नागिरी इलाके में इस वक्त समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. लोगों को समुद्री इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है.
मुंबई के अलीबाग इलाके में काफी तेज बारिश हो रही है और लगातार हवाएं चल रही हैं. करीब तीन घंटे तक यहां पर चक्रवात तूफान का लैंडफॉल का असर दिखेगा.
मुंबई में समुद्र में तैनात जहाजों पर भी चक्रवात निसर्ग का असर दिख रहा है. समुद्र में उठ रही लहरें इतनी ऊंची हैं कि जहाज भी हिल रहे हैं. प्रशासन ने समुद्र के पास से सभी लोगों को हटा दिया है.





