मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 के लिए जारी किया अपना थीम कैम्पेन

दुबई। मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने शनिवार को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपना थीम कैम्पेन लांच कर दिया है। मौजूदा विजेता प्रशंसकों को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जश्न में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है।
ये भी पढ़ें- इस जानवर की एक्टिंग देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, देखिए खास वीडियो
फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें प्रशंसक अपने घरों और कॉलोनियों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर जश्न मानते दिखाई दे रहे हैं।फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, “यह हमारे परिवार की भावना को बताता है जो किसी भी स्थिति में सिमटती नहीं है।”
ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में विवि की स्थापना के लिए जल्द की जाए भूमि की व्यवस्था: सीएम योगी
आईपीएल-2020 का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। सीजन के पहले मैच में मुंबई का सामना चेन्नई सपुर किंग्स से होगा। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को ही ट्वीट कर बताया है कि केरन पोलार्ड और शेरफाने रदरफोर्ड टीम के साथ जुड़ने के लिए यूएई पहुंच गए हैं।
The post मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 के लिए जारी किया अपना थीम कैम्पेन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button