मिजोरम में 40 सीटों के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी ने की ज्यादा वोटिंग की अपील

– सुबह के 9 बजे तक मिजोरम में 15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
– पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं मिजोरम के अपने भाई और बहनों से अपील करता हूं खासकर राज्य के गतिशील युवाओं से कि वो बड़ी संख्या में मतदान करें।
– मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू
1987 में एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से मिजोरम में कांग्रेस और मिजोरम नेशनल पार्टी (एमएनएफ) सत्ता में है। आज के इस मतदान में दिलचस्प बात यह है कि आज तक कोई भी पार्टी राज्य में दो बार से अधिक सरकार नहीं बना सकी है।
मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। पूर्वोत्तर का यह एकमात्र राज्य है जहां भाजपा की सरकार नहीं है। राज्य की आबादी करीब 10 लाख है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी।





