मिजोरम चुनाव: अमित शाह ने CM पर लगाए भ्रष्ट और वंशवाद की राजनीति करने के आरोप

देश के पूर्वी राज्य मिजोरम में 28 नवंबर को विधान सभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह आज मिजोरम की राजधानी आइजोल स्थित आर देंगथुआमा इंडोर स्टेडियम में रैली निकाली, इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने लोगों को ठगने के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं किया है.मिजोरम चुनाव: अमित शाह ने CM पर लगाए भ्रष्ट और वंशवाद की राजनीति करने के आरोप

रैली के दौरान उन्होंने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री लाल थनहवला पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, साथ ही उन्होंने कहा कि थनहवला वंशवाद की राजनीति कर रहे हैं और अपने छोटे बेटे लाल थंजारा को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में थंजारा मिजोरम के स्वास्थय मंत्री हैं. शाह ने ये भी स्पष्ट किया कि भाजपा राज्य में मिज़ो नेशनल फ़्रंट सहित किसी भी विपक्षी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

शाह ने ये भी कहा कि पार्टी मिजोरम की सभी 40 विधान सभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी. इससे पहले 2016 में भाजपा ने एक बड़ा गठबंधन बनाया था जिसमे  नगा पीपल्स फ्रंट, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल, असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट शामिल थें. आपको बता दें कि भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से ले रही है, अगले वर्ष होने वाले लोक सभा चुनावों से पहले इन चुनावों को भाजपा के लिए सेमीफइनल माना जा रहा है. 

Back to top button