मारता था पीरियड्स के समय पेट पर लात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 फरवरी 2018 को हुए एक बहुचर्चित हत्याकांड ने तहलका मचाकर रख दिया था दरअसल, ये केस था पूजा मर्डर केस इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों के खि‍लाफ दहेज के लिए प्रताड़ि‍त करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और सास को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।

ये केस आज भी ठीक 9 महीने पहले जैसा अनसुलझा बना हुआ है बस फर्क इतना है कि आज एक इंटरव्यू के दौरान मृतका की बहन ने अपनी छोटी बहन को खो देने का पूरा किस्सा हमसें साझा किया है। मृतका की मां किरण ने बताया, ‘पूजा मेरी छोटी बेटी थी। वो IAS बनने की तैयारी कर रही थी। तभी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट से दीपरतन का रिश्ता आया। हम अपनी बड़ी बेटी के लिए रिश्ता देख रहे थे, लेकिन दीपरतन के घरवालों को पूजा पसंद आई।

हम नहीं चाहते थे कि छोटी बहन की शादी बड़ी से पहले हो। खुदपूजा भी शादी से इनकार कर रही थी, लेकिन दीपरतन की मां ने उसे कन्विन्स कर लिया। दीपरतन पीसीएस था। ऐसे में हम लोग भी शादी के लिए मान गए। दीप की मां अनुराधा ने कहा था कि पूजा शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रख सकती है। इसी शर्त पर वो शादी के लिए तैयार हो हुई थी। 18 जून 2016 को दोनों की शादी कराई गई थी।

कजिन सिस्टर चित्रा ने बताया था, “बहन दीप से इमोशनली अटैच थी। बहुत सी ऐसी बातें थी जो वो सिर्फ मुझसे शेयर करती थी। लेकिन दीप दहेज के लिए उसे प्रताड़ि‍त करता था। पीरियड्स के समय में सबसे ज्यादा मारता था। पीरियड्स के दौरान दीप उसको पेट और पीठ पर लात मारता था। बहन घर आकर मुझसे पेट और पीठ की मालिश करने को कहती थी। वो बताती थी कि दीप ने बहुत मारा, मालिश कर दो। मैंने बहन को डि‍वोर्स लेने की सलाह दी थी, लेकिन वो रिश्ता नहीं तोड़ना चाहती थी।

16 फरवरी की शाम 8.30 बजे लखनऊ में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट में पोस्टेड पीसीएस अफसर दीपरत्न की पत्नी नम्रता की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस को घटनास्थल से पति-पत्नी के बीच झगड़े के निशान भी मिले थे। स्पॉट पर नम्रता का पर्स खुला पड़ा था, जिसमें डिप्रेशन की गोलियां और साइकोलॉजिस्ट का प्रिस्क्रिप्शन भी था।

Back to top button