मान-सम्मान और शोहरत पाने के लिए मंगलवार के दिन जप लें हनुमान का यह मंत्र

आप सभी को यह बात बता दें कि वैदिक ग्रंथों के अनुसार, मंगलवार का दिन अत्यधिक मंगलसूचक और अनुकूलता लिए हुए आता है और इस दिन राम भक्त हनुमान जी के मंदिरों में भक्तर अपनी इच्छा लेकर जाते हैं ताकि वह पूरी हो जाए. ऐसे में संकटमोचन अपने भक्तों के हर संकट को हर लेते हैं और उन्हें अच्छा जीवन प्रदान करते हैं. अब आज हम कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको मंगलवार को करने हैं तो आपको लाबाह मिलेगा.
प्रॉपर्टी से जुड़ी परेशानी के लिए – मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर चालीसा का पाठ करना चाहिए साथ ही बूंदी या लड्डू का भोग लगाना चाहिए और मंदिर में हनुमान जी के सामने बैठकर ॐ मारकाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.
नौकरी या जॉब संबंधित समस्या – आपको हनुमान जी को बूंदी के 9 लड्डू अर्पित करना चाहिए और पीपल के पत्ते पर केसरी रंग के सिंदूर से अपनी समस्या लिखकर हनुमान जी के चरणों में रख देना चाहिए. इसी के साथ उसी स्थान पर हनुमान जी के विशेष मंत्र ॐ पिंगाक्षाय नमः का जाप करना चाहिए.
प्रतिष्ठा और शोहरत हासिल करने के लिए – इसके लिए जब मंदिर जाएं तो हनुमान जी से पहले श्री सीताराम मंदिर को प्रणाम करना चाहिए और फिर हनुमान मंदिर में बैठकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए ‘ॐ व्यापकाय नमः’
9 मंगलवार तक इस विधि से मंदिर जाएं और मंत्र का जाप करें लाभ होगा.
आइए जानते हैं कुछ मंत्र जो संकट हर लेंगे-
पहला मंत्र- ॐ तेजसे नम:
दूसरा मंत्र- ॐ प्रसन्नात्मने नम:
तीसरा मंत्र- ॐ शूराय नम:
चौथा मंत्र- ॐ शान्ताय नम:
पांचवां मंत्र- ॐ मारुतात्मजाय नमः
छठा मंत्र- ऊं हं हनुमते नम:





