मात्र इतने रुपये में मिलेगी ‘कोरोनिल’ किट, इस दवा का सेवन करने पर…

पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के इलाज का सफल दावा करते हुए दवा लॉन्च की है। इस दवा को ‘दिव्य कोरोनिल टैबलेट’ नाम दिया गया है। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि ने खतरनाक वायरस के इलाज के लिए इस आयुर्वेदिक दवा को तैयार किया है। आज हरिद्वार में इस दवा को लॉन्च किया गया। दावा यह है कि इस दवा का सेवन करने पर रोगी 5 से 14 दिनों के अंदर ठीक हो जाता है। बता दे कि इसके पहले गिलोय को लोगो ने इममुनिटी बढ़ाने के लिए भारी संख्या में खरीदा था । कई जगह तो इसकी कमी हो गयी थी ।

बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण ने इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे सामने रखे। इस दवा को पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर ने मिलकर तैयार किया है। इसका उत्पादन हरिद्वार की दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कर रहे हैं।

दवा को लॉन्च करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे देश को कोरोना वायरस की दवा की प्रतिक्षा थी, इसलिए आखिरकर हमने दवा को तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस दवा का परीक्षण 280 रोगियों पर किया गया है और सभी रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। .

बाबा रामदेव ने बताया कि इस दवा का सेवन करने के बाद किसी भी रोगी को कोई परेशानी नहीं हुई और ना ही किसी की मौत हुई। उन्होंने बताया कि दवा का सेवन करने के बाद तीन दिन में 69 फीसदी कोरोना मरीज ठीक हो गए। वहीं, सात दिन बाद 100 फीसदी मरीज ठीक हो चुके थे। 

उनका कहना है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि पतंजलि ने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के लिए आयुर्वेदिक दवा को तैयार किया है। अब दुनियाभर में आयुर्वेद को खूब ख्याति मिलेगी।

रामदेव ने बताया कि इस दवा को पूरी रिसर्च के साथ तैयार किया गया है और दवा को लेकर क्लिनिकल केस स्टडी की गई है। उन्होंने दावा किया कि कोरोनिल पूरी तरह से वैज्ञानिक दावों पर खरी उतरती है।
पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण ने बताया कि रेगुलेटर से अनुमोदन मिलने के बाद, इस दवा का क्लिनिकल ट्रायल इंदौर और जयपुर में किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को दवा के सेवन के साथ-साथ योग भी करना चाहिए, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहे। 

Back to top button