माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए घर में रखें ये छोटी सी चीज, बनी रहेगी सुख-शांति

घर में रखी हुई चीजों का वास्तु से गहरा संबंध होता है, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर में रखने से नकारात्मकता आती है और कुछ चीजों को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। जो चीजें सकारात्मकता का प्रतीक होती हैं अगर उन्हें घर में रखा जाए तो इससे घर का वास्तु सही रहता है और व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है।माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए घर में रखें ये छोटी सी चीज, बनी रहेगी सुख-शांति

हम आपको यहां एक खास चीज के बारे में बता रहे हैं जिसे घर में रखना शुभ माना जाता है और अगर घर में ये चीज हो तो घर के सदस्यों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है और सभी खुशी – खुशी एक साथ जीवन व्यतीत करते हैं। आखिर ऐसी कौनसी चीज है जिसे घर में रखने से लाभ होता है आइए आपको बताते हैं इसके बारे में ..

इस खास चीज का नाम है पीतल का शेर, माता दुर्गा का वाहन है शेर और ये सकारात्मकता का प्रतीक ​है। ऐसे में पीतल के शेर को घर में रखने से माता दुर्गा की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है और घर के सदस्यों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार पीतल के शेर को घर की उत्तर पूर्व दिशा यानि (ईशान कोण) में रखने से लाभ होता है। जिस घर में पीतल का शेर रखा होता है वो घर वास्तुदोष से मुक्त रहता है और घर में सुख – शांति बनी रहती है।

Back to top button