महिला को पीटकर की लूटपाट फिर वर्दी उतारकर भागी नकली पुलिस

एजेन्सी/लखनऊ में पांच-छह लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ मारपीट की और जेवर-नकदी छीन लिए। इनमें दो लोग पुलिस की वर्दी में थे जो वारदात के बाद वर्दी उतारकर भाग निकले।
लखनऊ के आलमबाग में कुछ लोगों ने वृद्ध महिला को पीटकर मकान का दरवाजा तोड़ा और जेवर-नकदी छीन लिए।
इस घटना में दो लोग पुलिस की वर्दी में थे। बाद में पता चला कि ये फर्जी पुलिसवाले थे और मारपीट करके वर्दी उतारकर भाग गए।
आसपास के लोगों के विरोध के बाद महिला को छोड़ा। एसएसपी को सूचना देने पर पुलिस पहुंची और आरोपियों को थाने ले गई।





