महिला क्रिकेट टीम से मिले सहवाग, हरमनप्रीत ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद

आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हर तरफ भारतीय टीम की तारीफ हो रही है. हाल ही में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम से मुलाकात की. साथ ही सहवाग ने महिला टीम के साथ फोटो भी खिंचाई और उसे ट्विटर पर भी शेयर किया.

सहवाग ने ट्विटर पर फोटो डालते हुए लिखा, ”हमें गौरवान्वित करने वाली खिलाड़ियों से मिलकर काफी खुशी हो रही है. हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम राउत और राजेश्वरी गायकवाड़ से मिलकर काफी अच्छा लगा.”
What a joy and pleasure to meet these wonderful girls who make us so proud.@ImHarmanpreet , @vedakmurthy08 Jhulan, Ekta,Poonam & Rajeshwari pic.twitter.com/2oG1oXbHvf
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 4 August 2017
सहवाग के ट्वीट के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी ट्वीट किया और मेजबानी के लिए सहवाग का शुक्रिया अदा किया. हरमनप्रीत कौर ने लिखा, ”हमारे स्वागत के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. ये हमारा सौभाग्य है कि हम दूसरों को हंसाने वाले को हंसाने में कामयाब हुए.”
Thank You @virendersehwag Paaji for hosting us, It was our pleasure to Entertain the Entertainer. ? https://t.co/niM14p8l5e
— Harmanpreet Kaur (@ImHarmanpreet) 4 August 2017
आपको बता दें कि स्वदेश लौटने के बाद भारतीय टीम का जोरदार स्वागत हुआ और हर जगह टीम को सम्मानित किया जा रहा है. भारतीय टीम स्वदेश लौटने के बाद पीएम मोदी से मिली थी. पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि टीम इंडिया भले ही विश्व कप हार गई हो लेकिन उन्होंने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है.
वीडियो : जब मैच के दौरान आई ‘आहह आहह’ की तेज आवाज, फिर पूरे स्टेडियम में….
पीएम के अलावा भी पूरे देश के भारतीय टीम को बधाई दी जा रही है. हाल ही में कप्तान मिताली राज को BMW कार भी भेंट की गई थी. वहीं हरमनप्रीत कौर को भी पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद देकर सम्मानित किया गया है. आपको बता दें कि विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 9 रनों से हराकर खिताब जीत लिया था. इस हार के साथ ही भारत के पहली बार विश्व कप जीतने के सपने पर पानी फिर गया था.





