महिलाओं को खाने चाहिए हरा सेब, होते है ये जबरदस्त फायदे

वैसे सेव खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लाल सेब तो आसानी से मिलते हैं और लोग इसे खाते भी खूब है, लेकिन हरे सेब कम ही लोग खाते हैं। जबकि हरे सेब लाल सेब से कई मामलों में ज्यादा बेहतर साबित होते हैं। हरे सेब में फाइबर ज्यादा होता है और ये विटामिन सी से भी भरा होता है। यही कारण है कि ये आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में ज्यादा फायदेमंद है।

हरा सेव खाने के फायदे:

हरा सेब फाइबर से भरा होता है क्योंकि इसमें वसा, चीनी और सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है। हरे सेब मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है जिससे वेट लॉस होता है।

यह भी पढ़ें:  कोल्ड ड्रिंक पीने वालों हो जाओ सावधान, नहीं तो जेव्वान ऐसे हो जाएगा बर्बाद..

हरे सेब में शरीर को डिटॉक्स करने का गुण होता है। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर आसानी से निकल जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

हरे सेब के रस यदि आप रोज पीते हैं या खाते हैं तो ये आपके अस्थमा के खतरे को 23% तक कम कर सकता है। ये एलर्जी से भी बचाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी बहुत होता है और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

विटामिन और मिनिरल्स से भरा हरा सेब पीरियड्स की दिक्कतों को भी दूर करता है। हैवी ब्लीडिंग की दिक्कते दूर होती हैं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड को थक्का बनाने में मदद करते हैं।

Back to top button