Women Day Special: महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए नन्ही पर्णिका ने शुरू किया ऐसा अभियान, जिसे दुनिया ने किया सलाम

महिला दिवस के अवसर पर बाल चौपाल की ब्रांड एम्बेसडर पर्णिका श्रीवास्तव द्वारा संचालित वीमेन सैल्यूट वीक विद डांस अभियान का शुभारंभ आज प्राथमिक विद्यालय अलीनगरखुर्द , सरोजिनी नगर खण्ड क्षेत्र से किया गया । आज से शुरू किया गया यह अभियान 8 मार्च तक चलेगा । अभियान की शुरूआत करते हुए बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व और कॉर्डिनेटर रागिनी श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्राथमिक विद्यालय अलीनगरखुर्द से इस कार्यशाला की शुरुआत महज 8 वर्ष की नन्ही नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव ने की.

नन्ही पर्णिका नृत्य के माध्यम से कर रही एक कोशिश

आन बेटी शान बेटी देश का अभिमान बेटी …गीत पर नृत्य की शुरूआत करके पर्णिका द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों के प्रति बच्चों और गाँव के लोगों को जागरूक किया गया। डांस वर्कशॉप में गाँव और स्कूल की लड़कियों को पर्णिका द्वारा नृत्य भी सिखाया गया। प्रथम चरण में सरोजनीनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द स्कूल में आज पर्णिका श्रीवास्तव ने अपने नृत्य अभियान के जरिये बेटियों के हौसले को बढ़ाने और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिये लोक नृत्य के माध्यम से संदेश भी दिया ।

कुछ इस तरह से अब पाक को शर्मसार करेगा भारत, जल्द देगा ये बड़ा सबूत

पढ़ाई के बाद थोड़ा समय भी निकाल लेती हैं डांस के लिए

पर्णिका बाल चौपाल की ब्रांड अंबेसडर भी है ,वह प्राथमिक विद्यालयों , गाँव और स्लम क्षेत्र के बच्चों विशेषकर लड़कियों को को अपनी पढ़ाई से समय निकाल कर डांस भी सिखाती हैं और अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करती है । वह लिटिल डांस मास्टर के नाम से मशहूर है ।

बच्चो के साथ साथ अविभावकों से भी किया अनुरोध

नारी शक्ति और बेटियों के अधिकार व सम्मान से जुड़े इस अभियान में सभी अभिभावकों ने बेटियों को पढ़ाने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अलीनगरखुर्द की नसीम सेहर ( सहायक अध्यापक ) , सतीश कुमार ( शिक्षामित्र) ने कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन किया ।

Back to top button