महिलाएं करवा चौथ के दिन भूल से भी कचड़े में न फेंके ये 5 चीजें, होता है बेहद अशुभ

पति की दीर्घायु के लिए विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ गुरुवार 17 अक्टूबर यानी आज है। करवा चौथ का व्रत पति पत्नी के लिए प्रेम और विश्वास की सौगात होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रहकर शाम को पूजा पाठ के बाद छलनी से चांद देखकर पति के हाथों से पानी पीती हैं और अपना व्रत खोलती हैं। माना जाता है कि इस व्रत में कई सावधानियां भी बरतनी पड़ती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए

करवा चौथ पर ना करें ये काम

सुहाग सामग्री जैसे, चूड़ी, लहठी, ब‌िंदी, स‌िंदूर को कचड़े में नहीं फेंके। अगर पहनते समय चूड़ी टूट जाए तो उसे न‌िर्माल के साथ पूजा स्‍थान पर रख दें और अपने सुहाग की लंबी उम्र के ल‌िए कामना करें।

करवा चौथ के दिन किसी भी धार वाली चीज जैसे कि चाकू, सुई, कैंची का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ फलदायक माना जाता है।

करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को काला और सफ़ेद रंग का कपड़ा पहनने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में धार्मिक और शुभ आयोजन के लिए इन रंगों को शुभ नहीं माना गया है।

करवा चौथ: जानें कब निकलेगा आपके शहर में चांद

करवा चौथ के दिन सुहाग की सामग्री का विशेष महत्व होता है। इसलिए अगर गलती से भी इस दिन सुहाग की कोई चीज (सिंदूर, चूड़ी, बिंदी) गिर जाती है या टूट जाती है तो उसे फेंकना नहीं चाहिए। बल्कि पूजा के निर्माल (प्रवाहित किए जाने वाले सामान) के साथ रख देनी चाहिए।

पूजा का शुभ मुहूर्त-

17 अक्‍टूबर की शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक
कुल अवधि: 1 घंटे 16 मिनट

करवा चौथ चंद्रोदय समय-

इस बार करवा चौथ का चांद रात में 8 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा।

Back to top button