महारैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बोली ये बात

कोलकाता। महारैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा इस रैली का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार को हटाना और विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन दिखाना है। साल की शुरुआत में विपक्षी एकता का यह पहला मौका है। एस महारैली में कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। जिसमें पूर्व पीएम देवेगौड़ा, तीन मुख्यमंत्री- चंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी और अरविंद केजरीवाल, 6 पूर्व मुख्यमंत्री- अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, बाबूलाल मरांडी, मायावती साथ भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी रैली में पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें :-मोदी सरकार के इस मंत्री पर भड़कीं लालू की बेटी,बोली ये बात 
आपको बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की। उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी की वजह से सवा करोड़ नौकरियां खत्म हो गई। गाली कदेने वाले लोगों को पीएम मोदी फॉलो करते हैं। यदि मोदी-शाह की जोड़ी दोबारा आई तो देश नहीं बचेगा। वहीँ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। प्रधानमंत्री एक आत्ममुग्ध पीएम हैं लेकिन हम एक प्रदर्शनकारी पीएम चाहते हैं। यह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के दिग्गजों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने नारे दिए हैं- जन धन, मुद्रा लोन, अच्छा सुशासन, स्मार्ट सिटी, काला धन वापस लाना।
ये भी पढ़ें :-ममता बनर्जी की महारैली का राहुल का खत लिख दिया समर्थन
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि जो बात बंगाल से चलेगी वो पूरे देश में नजर आएगी। बीएसपी के साथ हमारे गठबंधन से देश में खुशी की एक लहर आई है। आज इस रैली से देश की जनता में एक भरोसा पैदा होगा। भाजपा का 40 दलों के साथ गठबंधन है साथ ही शरद पवार ने कहा, ‘बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बाहर करना चाहिए।

Back to top button