महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना के 200 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा…

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. नवी मुंबई में शिवसेना के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है.

शिवसेना से इस्तीफा देने वालों में जिला प्रमुख और उप प्रमुख भी हैं. बताया जा रहा है कि शिवेसना अरावली और बेलापुर की सीट बीजेपी को दे सकती है. इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया.

शिवसेना को मिल सकती हैं 124 सीटें

फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम…

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना ने सीटों के बंटवारे को लेकर समझौते का औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक शिवसेना को बीजेपी ने 124 सीटों पर मना लिया है.

ऐसे में शिवसेना अगर 124 सीटों पर विधानसभा चुनाव में उतरती है तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से 146 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, बाकी सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) जैसे गठबंधन के छोटे दल चुनाव लड़ सकते हैं.

कब है चुनाव?

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं. वहीं अब महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Back to top button