महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने छोड़ दिया अध्यक्ष पद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने रविवार को अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का भी प्रस्ताव दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, मिलिंद देवड़ा को केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस में शुरू हुआ इस्तीफों का दौर अब तक जारी है। अब तक देशभर में कांग्रेस कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं।

Back to top button