महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनते ही PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान महाराष्ट्र को देगे…

महाराष्ट्र की सियासत में जारी उठापटक के बीच शनिवार सुबह बड़ी खबर सामने आई और बीजेपी-एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वहीं, एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

शनिवार सुबह करीब आठ बजे राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को पद की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी-एनसीपी को सरकार बनाने पर बधाई देते हुए कहा, भरोसा है कि महाराष्ट्र के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए देवेंद्र फडणवीस जी और अजित पवार जी को बधाई, मुझे भरोसा है कि महाराष्ट्र में सुनहरे भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे
बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी.
बता दें कि आज महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात कही जा रही थी. तीनों पार्टियों के बीच उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने पर सहमति भी बन गई थी और चर्चा थी कि आज औपचारिक तौर पर वे राज्यपाल से मिलकर दावा पेश कर सकते हैं. हालांकि, इसी बीच एनसीपी ने बीजेपी के साथ सरकार बना ली.
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे. राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.





