महाराष्ट्र में ज्यादा दिन नहीं चलेगी कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की सरकार, नितिन गडकरी ने बताई वजह…

महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना एक साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार हैं. सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में असमर्थ है. इस सबके बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. नितिन गडकरी का कहना है कि अगर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बन भी जाती है तो ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं पाएगी.

अब सुरक्षित होंगी आशा व आशा संगिनी, जिले से 3387 को मिलेगा लाभ

महाराष्ट्र की सियासी हलचल पर नितिन गडकरी ने कहा, ‘कांग्रेस-एनसीपी-कांग्रेस के बीच विचारधारा का अंतर है. अगर ये सरकार बन भी जाती है, तो बहुत आगे तक नहीं बढ़ पाएगी’. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन अवसरवादी है, अगर महाराष्ट्र को अस्थिर सरकार मिलती है तो ये अच्छा नहीं होगा.

Back to top button