महाराष्ट्र में चार विधायकों के इस्‍तीफा, चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होना तय

महाराष्ट्र कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांगेस विधायक कालिदास कोलम्बकर, एनएसपी विधायक संदीप नाइक, शिवेंद्र राजे भोसले और वैभव पच्छाद ने  ने इस्तीफा दे दिया है। चारों ने अपने इस्तीफे दक्षिण मुंबई में स्थित विधान भवन में स्पीकर हरिभाऊ बागड़े को सौंपे। बागड़े को ये इस्तीफे अलग-अलग सौंपे गए।  ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि ये चारों विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, कोलाम्बकर मुंबई से सात बार विधायक रह चुके हैं। शिवेन्द्र सिंह भोसले ने 2014 में सतारा विधानसभा सीट से चुनाव 47,813 मतों से जीता था। सूत्रों ने बताया कि चारों विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Back to top button