महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में BJP की हुयी दीवाली, 1792 सीटों पर जमाया कब्जा

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में भी भाजपा अन्य दलों से काफी आगे नजर आ रही है। इस चरण में सरपंच पद की 3,497 सीटों के चुनाव हुए हैं। इनमें 1792 पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे पाटिल के मुताबिक कोल्हापुर, सांगली एवं सोलापुर जैसे कांग्रेस के मजबूत गढ़ों में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है।महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में BJP की हुयी दीवाली, 1792 सीटों पर जमाया कब्जा

इन तीनों जिलों में भाजपा पहले स्थान पर है। जबकि पश्चिम महाराष्ट्र के ही सतारा एवं पुणे जिलों में भी भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ये क्षेत्र पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाते थे। इस चरण के चुनाव में वर्धा, नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर एवं गढ़चिरोली आदि जिलों में भी भाजपा को अच्छी सफलता मिली है। सात अक्टूबर को आए प्रथम चरण के चुनाव परिणामों में भी भाजपा 3,884 में से 1,457 सरपंच पद जीतने में कामयाब रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मिली इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके महाराष्ट्र भाजपा को बधाई दी थी।

फड़नवीस के गोद लिये गांव में हारा भाजपा समर्थित प्रत्याशी

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के गोद लिए गांव फेतरी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की हार हो गई है। यहां कांग्रेस-राकांपा की समर्थित महिला उम्मीदवार धनश्री धूमने की जीत हुई है। फेतरी ग्राम पंचायत में भाजपा ने नौ में से पांच सीटें जीती हैं। इसीतरह राज्य के ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गोद लिए हुए नागपुर के कोराड़ी स्थित सुरादेवी गांव में भी कांग्रेस और राकांपा समर्थित उम्मीदवार सुनील दूधपछारे की जीत हुई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत चुनावों में पार्टी के चुनाव चिन्ह से प्रत्याशी नहीं चुनाव लड़ते बल्कि उन्हें किसी राजनीतिक दल का समर्थन हासिल होता है।

ये भी पढ़े: सावधान टीम इंडिया! भारत में आते ही किया जोरदार धमाका, इस न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने की ताबड़तोड़ बोलिंग

महाराष्ट्र में पहली बार सरपंच बना एक किन्नर

महाराष्ट्र में पहली बार एक किन्नर सरपंच निर्वाचित हुआ है। सोलापुर जिले के तरंगफाल गांव में मतदाताओं ने ज्ञानदेव कांबले को सरपंच चुना है। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि कांबले को भाजपा का समर्थन हासिल है। कांबले ने छह अन्य उम्मीदवारों को कहा कर 167 मतों के अंतर से सीट जीती है।

Back to top button