महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि कई लोग BJP में शामिल होने के लिए उत्साहित….

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने मंगलवार को कहा है कि कई लोग भाजपा में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

उनके मुताबिक, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 50 से अधिक विधायक भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन हमारी भी कुछ सीमाएं हैं, हम सभी को स्वीकार नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। दोनों पार्टियों के कई अब तक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन पार्टियों के कई विधायक अभी और भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Back to top button