महाराष्ट्र की ये महिला ने नही मानी डॉक्टर की सलाह, कोरोना से थी संक्रमित, हुई मौत

देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है, इससे प्रभावित मरीजों की संख्या और इससे मरने वालों की संख्या भी हर रोज बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र से एक और मौत की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि आंकड़ों की मानें तो इस जानलेवा बीमारी से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1397 पहुंच गई है।
इसके अलावा देश में इस वायरस से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 124 मरीज ठीक हो गए है। चिंता की बात ये है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या में ये राज्य टॉप पर है। कोरोना से अकेले महाराष्ट्र में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 400 के करीब लोग संक्रमित हैं।

बुधवार सुबह मुंबई से सटे डोंबीवली इलाके में एक महिला की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। ये महिला 11 मार्च को आस्ट्रेलिया से लौटी थी। 25 मार्च से महिला की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। महिला को पहले एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे कस्तूरबा हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। लेकिन महिला कस्तूरबा ना जाकर फिर से घर लौट गई।
महिला की मौत की खबर आने के बाद केडीएमसी (कल्याण-डोबींवली महानगर पालिका) के आरोग्य डिपार्टमेंट के लोगों ने उसके शव को कब्जे में लिया है। महिला के साथ घर में उसका पति, बहन और एक लड़का रह रहे थे। सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button