महागठबंधन की तरफ से पीएम पद की रेस मे राहुल नहीं, बल्कि यह नेता पीएम मोदी को दे रहा है बड़ी टक्कर..

देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। राजनीति के पंडित अपनी अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं। कोई पीएम पद की रेस में राहुल गांधी को आगे बता रहा है। कोई नरेंद्र मोदी को ही बता रहा है तथा कोई ममता बनर्जी, अखिलेश यादव तथा मायावती को आगे बता रहा है। फिलहाल प्रधानमंत्री की रेस के मद्देनजर एक बड़ी खबर आई है क्या वह खबर आइए आपको विस्तार से बताते है-

जैसा कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों को लेकर सपा और बसपा के बीच पहले ही गठबंधन का ऐलान किया जा चुका है इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की जनता का मानना है कि इस बार गठबंधन की जीत हो सकती है। हालांकि गठबंधन समर्थक लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री पद के रूप में महागठबंधन की तरफ से मायावती जी को आगे किया जा सकता है। क्योंकि पिछले कुछ समय से मायावती की लोकप्रियता में भारी वृद्धि हुई है।

आरएसएस के इस नेता की जानें क्यों बदल रही है भाषा…

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अभी भी प्रधानमंत्री पद के रूप में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। हालांकि मायावती जी का नाम दूसरे नंबर पर आता है।

क्योंकि सपा बसपा पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि जिस प्रकार से चुनावी तैयारियां की जा रही है, उससे तो यही लगता है महागठबंधन की तरफ से मायावती जी को आगे किया जा सकता है।

फिलहाल दोस्तों आप लोग यह तो जानते ही होंगे कि उत्तर प्रदेश में जो 80 लोकसभा सीटों को लेकर गठबंधन हुआ है, उसमें कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया। फिलहाल इससे कांग्रेस पर कितना असर पड़ता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

लेकिन आप एक अनुमान के आधार पर इस बारे में अपनी क्या राय देना चाहेंगे? हमें कमेंट करके बताएं इस तरह की न्यूज़ अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे चैनल को फॉलो कर लें।

Back to top button