महज 43 रनों के भीतर 10 विकेट गवां कर गुजरात ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल सीजन 10 के 53वें मैच में गुजरात लायंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. गुजरात लायंस की टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद अपने 10 विकेट महज 43 रनों में ही गवां दिए. इसी के साथ ही गुजरात ने आईपीएल इतिहास का सबसे खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है.महज 43 रनों के भीतर 10 विकेट गवां कर गुजरात ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

111/0 से 154 रनों पर ही ढेर हो गई गुजरात लायंस
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात लायंस की टीम को ड्वेन स्मिथ (54) और ईशान किशन (61) ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों के बीच 10.5 ओवर में ही 111 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई. एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात 180-190 से बड़ा स्कोर खड़ा कर लेगी, लेकिन स्मिथ और किशन की सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद गुजरात की शेष बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई . ओपनिंग जोड़ी के टूटने के बाद गुजरात की टीम मात्र 43 रन ही जोड़ पाई. गुजरात लायंस की टीम 10.4 ओवर में 111/0 से 19.2 ओवरों में 154 रनों पर ही ढेर हो गई. जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बुरा विकेटों का पतन है.

यह भी पढ़े: OMG: महिला ने ऑटो में दिया बच्ची को जन्म, ‘बेटी बचाओ’ पर उठे सवाल

इस तरह बिखरी गुजरात की टीम
गुजरात लायंस को पहला झटका 10.5 ओवर में लगा, जब राशिद खान ने ड्वेन स्मिथ (54) को एलबीडब्लू कर दिया. उस वक्त टीम का स्कोर 1 विकेट खोकर 120 रन था. दूसरा विकेट मो. सिराज को मिला. जिन्होंने 12.4 ओवर में ईशान किशन (61) को नमन ओझा के हाथों कैच करा दिया. उस वक्त टीम का स्कोर 120 रन था. इसके बाद 3 रन के भीतर ही चार विकेट और गिर गए. इस दौरान ईशान किशन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और आरोन फिंच आउट हुए थे.

12.4 ओवर में सुरेश रैना (2) आउट हो गए. उनका कैच शिखर धवन ने लिया. 12.4 ओवर में राशिद खान ने दिनेश कार्तिक (0) को दीपक हुडा के हाथों कैच करा दिया. इसके बाद राशिद ने इसी ओवर की पांचवीं बॉल पर आरोन फिंच (2) को बोल्ड कर दिया. उस वक्त टीम का स्कोर 123 रन था.

17वें ओवर की आखिरी दो बॉल पर मो. सिराज ने लगातार दो बॉल पर दो विकेट लिए. 16.5 ओवर में उन्होंने जेम्स फॉक्नर (8) को बोल्ड किया, इसके बाद अगली ही बॉल पर प्रदीप सांगवान (0) को भी बोल्ड कर दिया.आठवां विकेट सिद्धार्थ कौल को मिला, जिन्होंने 18.5 ओवर में अंकित सोनी (0) को बोल्ड कर दिया.आखिरी दोनों विकेट 20वें ओवर में गिरे. इस ओवर की पहली दो बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने प्रवीण कुमार (0) और मुनाफ पटेल (0) को बोल्ड कर दिया.

हैदराबाद के लिए सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. राशिद को तीन सफलताएं मिली. भुवनेश्वर कुमार को दो और सिद्धार्थ कौल को एक विकेट मिला.

गौरतलब है कि इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इसी सीजन में महज 49 रन पर ही ढेर हो गई थी जो आईपीएल इतिहास का किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर था.

Back to top button