महंगी हुई CNG गैस, जानें दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में रेट

दिल्ली-NCR और आसपास के कुछ शहरों में CNG गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. अप्रैल 2018 के बाद से यह तीसरी बार कीमत में इजाफा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने की वजह से कीमत बढ़ाई गई है. अब प्रति किलोग्राम CNG गैस 50 पैसे महंगी हो गई है. बढ़ी हुई कीमत दिल्ली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में लागू होगी. नोएडा में कीमत में 55 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है.
पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट में किये बदलाव, जानें नई दरें
अब एक किलोग्राम CNG गैस की कीमत दिल्ली में 47.10 रुपये और नोएडा में 53.50 रुपये हो गई. यही कीमत ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी है. गुरुग्राम और रेवाड़ी में कीमत 58.95 रुपये और करनाल में 55.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.





