तो इसलिए महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल, सामने आई ये बड़ी वजह…

रूस और सउदी अरब कच्चे तेल की अधिक वैश्विक आपूर्ति के बीच उत्पादन कम रखने पर सहमत हुए हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुतिन ने जी20 शिखर सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम, रूस और सउदी अरब, सौदे को आगे बढ़ाएंगे. कितने समय तक? हम इसके बारे में सोचेंगे. यह छह महीने या नौ महीने के लिये होगा. संभव है कि यह नौ महीने हो सकता है.’’

जेट एयरवेजः कर्मचारी संघ लगाना चाहता है 75 फीसदी शेयर की बोली

पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने वाले देशों के समूह ओपेक ने पिछले साल दिसंबर में कच्चा तेल का दैनिक उत्पादन 12 लाख बैरल तक कम करने का विकल्प चुना था. सउदी अरब ओपेक का सबसे मुख्य सदस्य है. ओपेक की मंगलवार को वियना में उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है.  

Back to top button