मसूद अजहर की मौत की ख़बर के पीछे आई ये चार बड़ी वजह, दुनिया भर के लोगों ने जो सुना…

भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के मरने की ख़बर से भारत में खुशी की लहर है. लेकिन मौत के सौदागर मसूद अजहर की मौत की ख़बर एक छलावा भी हो सकती है. क्योंकि पाकिस्तान सरकार और आईएसआई पुलवामा हमले के बाद से लगातार निशाने पर थे. अंतरराष्ट्रीय दबाव और भारत के पुख्ता सबूत उसके लिए परेशानी का सबब बन गए थे. पाकिस्तान की इस चाल के पीछे चार बातें हो सकती हैं.
1. PAK ने मसूद को किया अंडरग्राउंड!
आतंक के आका मसूद अजहर की मौत की खबर पूरी दुनिया में तेजी फैली. देखते ही देखते यह ख़बर सोशल मीडिया पर छा गई. भारत में ट्विटर पर टॉप में ट्रेंड में करने लगी. लेकिन आतंकी मसूद अजहर के अचानक मरने की ख़बर पर यकीन कर पाना मुश्किल है. पुलवामा हमले और एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सरकार और आईएसआई ने बढते दबाव के कारण खुद ही आतंकी मसूद अजहर को अंडरग्राउंड कर दिया हो, इस बात की आशंका बहुत ज्यादा है.
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पीएम आवास पर बड़ी बैठक, विदेश मंत्री, रक्षामंत्री और NSA डोभाल रहे मौजूद
2. मसूज अजहर की मौत का ड्रामा!
आतंकी मसूद अजहर को लेकर हर तरफ से पाकिस्तान पर हमले हो रहे थे. उस पर मसूद के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव भी बढ़ता जा रहा था. इसी दौरान भारत ने पाकिस्तान को वो डोजियर भी सौंपा, जिसमें पुलवामा हमले में जैश का हाथ होने के पुख्ता सबूत थे. लिहाजा पाक की बेबस और लाचार सरकार ने दुनिया में भ्रम फैलाने के लिए मौलाना मसूद अजहर की मौत का ड्रामा रच दिया. एक साजिश के तहत पहले बाकायदा उसके अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर आई और फिर अचानक उसकी मौत को वायरल कर दिया गया.
3. पाक ने खुद मसूद को लगाया ठिकाने!
4. बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारा गया मसूद!
पाकिस्तान की सरकार सेना और आईएसआई के सामने बेबस और लाचार नजर आती है. सरकार इमरान खान नहीं बल्कि फौज और ISI ही चलाते हैं. ऐसे में आशंका ये भी है कि बालाकोट में भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक में आतंकी सरगना मसूद अजहर मारा गया हो. लेकिन पाकिस्तान ख़बर को छुपाने की कोशिश कर रहा हो. क्योंकि अभी तक भी पाकिस्तान इस बात इनकार कर रहा है कि बालाकोट में आतंकी ठिकाने थे. या उन्हें इंडियन एयर फोर्स ने तबाह कर दिया है. आशंका है कि मसूद के मारे जाने के बाद ही पाक सरकार ने उसकी बीमारी की झूठी ख़बर फैलाई हो. और फिर अचानक ऐलान कर दिया कि वो बीमारी के चलते मारा गया. उसके एयर स्ट्राइक में मारे जाने की पुष्टि करना पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है.
आपको बता दें कि 26 फरवरी की रात भारतीय वायु सेना के 12 मिराज विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया था. सरकार के मुताबिक इस हमले में कई आतंकी और उनके कमांडर मारे गए थे. हालांकि इस पर पाकिस्तान सरकार ने अभी तक चुप्पी साध रखी है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की है. हालांकि खबर तो ये भी है कि आतंकी मसूद अजहर अभी जिंदा है, लेकिन उसे पाकिस्तान सरकार ने कहीं छिपा रखा है.





