सभी हस्तियों को किनारे कर ‘Yahoo’ ने इसलिए बनाया, गाय को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’

दुनिया की नम्बर वन बनने की दौड़ में आज हर कोई भाग रहा है. बल्कि ये कहना गलत नहीं होगा कि हर किसी के मन में ऐसा अनोखा काम करने की चाहत होती है जिससे उसका नाम पूरी दुनिया जाने. कुछ लोग तो इस हद तक मशहूर होने की महत्वकांक्षा रखते हैं कि उनका नाम गूगल और याहू जैसे सर्च इंजन में लोगों द्वारा बार-बार खोजा जाए लेकिन सच तो ये है कि हम में से ऐसे कम ही लोग होते हैं जिनका ये सपना पूरा हो पाता है. लेकिन अगर हम आपसे कहे कि इस बार याहू ने ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ गाय को चुना है तो आपको यकीन नहीं होगा.सभी हस्तियों को किनारे कर 'Yahoo' ने इसीलिए बनाया गया, गाय को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’

 

Read :  इसलिए- विराट ने ठुकराया ‘पेप्सी’ का विज्ञापन, जानकर उड़ जायेंगे आपके होश…

लेकिन ये सच है इस बार गाय को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया शख्स बताया गया, साथ ही ऐसी घटनाओं और मामलों को भी सबसे ज्यादा खोजा गया है जो गाय से जुड़े हुए थे. दरअसल याहू की रिव्यू कमिटी टीम ने साल के सभी टॉप ट्रेंड के रिव्यू के बाद ये नतीजा निकाला है कि भारत में इस साल हुई सियासी और सामाजिक हलचल के ज्यादातर मामलों में गाय ही मुद्दे के केन्द्र में रही. जिस वजह से गाय से जुड़े हुए मामलों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. दादरी कांड और कई मामलों में तनाव की शुरुआत गाय के मुद्दे को लेकर हुई थी.

Read : अभी-अभी: नीमच में गिरफ्तार हुए ‘हार्दिक’, बगैर इजाजत जा रहे थे मंदसौर

वहीं देश में ऐसी हिंसक घटनाओं और असहनशीलता के कारण कई नामी-गिरामी लेखकों, साहित्यकारों ने अवॉर्ड वापसी का अभियान छेड़ दिया था. याहू हर साल अपने यूजर्स सर्च आदतों और तरीकों की साल के अंत में रिव्यू करता है. जिसमें से सबसे ज्यादा सर्च किए गए और टॉप ट्रेंड में शामिल लोगों को भारत की ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ खिताब से नवाजा जाता है. इस बार गाय को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजकर याहू ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है

Back to top button