मशहूर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने फैंस के लिए जारी किया ये खास संदेश

ऑस्ट्रेलिया के जानेमाने बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फैंस के साथ खास संदेश साझा किया है. बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण आईपीएल के पिछले सत्र में हिस्सा नहीं ले सके वॉर्नर लीग के 12वें संस्करण में लौटेंगे, जहां वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस बार आईपीएल के मुकाबले 23 मार्च से शुरू होंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वॉर्नर का संदेश देखा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘हाय! मैं डेविड वॉर्नर. मैं ऑरेंज आर्मी (सनराइजर्स हैदराबाद) के सभी प्रशंसकों को एक खास संदेश देना चाहता हूं. इन सभी वर्षों के लिए हमें अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आपका धन्यवाद. अब यह समय अपने वफादार फैंस को कुछ देने का है.’
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी वापसी पर हैदराबाद ने अपने पहले होम मैच के टिकटों की कीमत महज 500 रुपये रखने का फैसला किया है. वॉर्नर अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में चैम्पियन बना चुके हैं. उन्होंने उस सीजन के 17 मैच खेलकर 60.57 की औसत से 848 रन बनाए थे.
हैदराबाद की टीम लीग में अपना पहला मैच 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घर में उतरेगी.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा 55 लाख रुपये, डेविड वॉर्नर 12.50 करोड़, मार्टिन गप्टिल 1.00 करोड़, मोहम्मद नबी 1.00 करोड़, केन विलियमसन 3.00 करोड़, ऋद्धिमान साहा 1.20 करोड़, मनीष पांडे 11.00 करोड़, जॉनी बेयरस्टो 2.20 करोड़, श्रीवत्स गोस्वामी 1.00 करोड़, शाहबाज नदीम 3.20 करोड़, यूसुफ पठान 1.90 करोड़, भुवनेश्वर कुमार 8.50 करोड़, सिद्धार्थ कौल 3.80 करोड़, संदीप शर्मा 3.00 करोड़, विजय शंकर 3.20 करोड़, दीपक हुड्डा 3.60 करोड़, बिली स्टेनलेक 50 लाख, शाकिब अल हसन 2.00 करोड़, रिकी भुई 20 लाख, बासिल थंपी 95 लाख, राशिद खान 9.00 करोड़, टी नटराजन 40 लाख, खलील अहमद 3.00 करोड़





