मलिहाबाद : भारी बारिश के कारण घरों में घुस गया पानी, जल निकासी की नहीं है व्यवस्था

मलिहाबाद। रहीमाबाद बाजार होते हुए कस्बे के अंदर से औरास रोड जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण हर साल बरसात का पानी घरों घुस गया है और कई दिनों तक सड़क पर पानी भरा रहता है। जिसके कारण गांव के लोगों को दिक्कत होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस बात की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही ना होने से गांव के लोगों में नाराजगी है। बाजार से औरास रोड की तरफ जाने वाली यह सड़क बरसात के मौसम में पूरी डूबी रहती है। जिससे लोगों को काफी दूर से घूम कर औरास रोड तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल निकासी के लिए समुचित इंतजाम किया जाए तो इस रोड पर पानी नहीं भरेगा और ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।





