‘मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की’

जुबिली न्यूज़ डेस्क
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में लगतार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार के साप्ताहिक लॉकडाउन पर तंज कसा है।
उन्होंने कहा है कि राज्य में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं और सरकार अपनी असफलता छिपाने के लिए जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा ‘मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की’।
ये भी पढ़े: गरीबों का राशन हड़पने वाले को शिवराज ने बना दिया खाद्य मंत्री
ये भी पढ़े: तो क्या दुनिया की 77% कंपनियों के राजस्व में आयी कमी

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि उप्र में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं और सरकार असफलता छुपाने के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।
ये भी पढ़े: गुजरात में मंत्री के बेटे के रोकना लेडी सिंघम को पड़ा महंगा
ये भी पढ़े: हाफ़िज़ सईद और उसके साथियों को संयुक्त राष्ट्र की सलाह पर मिली यह छूट
कांग्रेस नेता ने कहा कि लॉकडाउन के वीकेंड ‘बेबी पैक’ का लॉजिक अब तक किसी को समझ नहीं आया। दिन प्रतिदिन नए-नए नियम बनाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। प्रियंका ने तंज किया कि ‘मर्ज़ बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की’।

उप्र: पिछले तीन दिन में कोरोना के मामले
10 July – 134711 July – 140312 July – 1388
लॉकडाउन के वीकेंड ‘बेबी पैक’ का लॉजिक अब तक किसी को समझ नहीं आया। अपनी असफलता छुपाने के लिए खिलवाड़ जारी है।
‘मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की’ pic.twitter.com/swuFuPcHjc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 13, 2020

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को उप्र सरकार ने प्रदेश में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की घोषणा की। राज्य में अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही बाजार, दुकानें मॉल व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल सकेंगे।
शनिवार और रविवार दो दिन सोशल एक्टिविटी को कम किया जाए, जिससे कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके। सरकार के इस फैसले को लेकर ही प्रियंका ने सीएम योगी पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़े: लीक तो ‘पुरानी’ है, पर राह नई है
ये भी पढ़े: एक थे शोभन सरकार और एक थे विकास दुबे
ये भी पढ़े: अपनी गली के घरों को भगवा रंग में रंगवा रहे हैं यूपी के कैबिनेट मंत्री

Back to top button