मकर संक्राति : काशी के घाटों पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में सोमवार को मकर संक्राति पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट एवं असि घाट समेत अनेक घाटों पर देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के तड़के करीब चार बजे से ही आने का सिलसिला शुरू हो गया। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समेत तमाम मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा गरीबों को दान दिये।

Varanasi: Devotees take holy dip in river Ganga on #MakarSankranti. pic.twitter.com/nyh76S7N6K
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रमुख गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। घाटों तक आने-जाने के लिए यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये गए हैं। स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही पर आंशिक प्रतिबंध लगाये गएं हैं तथा चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें:- प्रयागराज कुंभ मेले में हुई अनहोनी, सिलेंडर फटने से दिगंबर अनि अखाड़े में लगी आग 
गंगा में जल पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सड़कों पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किये गए हैं। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था है।

Back to top button