मंत्री गोविंद सिंह का तीखा प्रहार, RSS और BJP ने जो व्यवस्था पनपायी थी उसी का है ये नतीजा

कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह सिंह ने बयान दिया है कि मध्यप्रदेश में 15 साल से बीजेपी और आरआरएस के लोग ही बम और ग्रैनेड बनाने की ट्रेनिंग दे रहे थे. अब वही अपराधी आपस में लड़ रहे हैं. बीजेपी ने जो बीज बोकर पेड़ खड़े किए थे, अब हम उनकी जड़ों में मट्ठा डालेंगे. गोविंद सिंह सामान्य प्रशासन मंत्री हैं. उन्होंने कहा- बीजेपी ने 15 साल कर प्रदेश में अपराधियों को पाला है. उसी के लोग उत्पात करवा रहे हैं.मंत्री गोविंद सिंह का तीखा प्रहार, RSS और BJP ने जो व्यवस्था पनपायी थी उसी का है ये नतीजा

मध्य प्रदेश में दो दिन में लगातार इंदौर और मंदसौर में व्यापारी औऱ नपा अध्यक्ष की हत्या के बाद आए सियासी उफान में गोविंद सिंह के इस बयान ने तूफान ला दिया है. गोविंद सिंह ने कहा 15 साल में बीजेपी ने जो व्यवस्था पनपायी थी उसी का नतीजा सामने आ रहा है. कांग्रेस के एक महीने के शासन में कानून-व्यवस्था कैसे बिगड़ गयी. अगर ऐसा हो रहा है तो वो बीजेपी ने 15 में जो बीज बोए उसका नतीजा है. बीजेपी ने गुंडों-बदमाशों-हिस्ट्रीशीटर्स को गोली चलाने-बम बनाने की ट्रेनिंग दी है. कई लोग पहले पकड़े भी जा चुके हैं. गोविंद सिंह ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा वो भी इसी में उलझी हैं.

गोविंद सिंह ने कहा अब मध्य प्रदेश में हमारी सरकार बनी है तो बीजेपी कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगा रही है. उन्होंने सवाल किया कि क्या एक महीने में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी?
गोविंद सिंह ने प्रदेश की और भी खामियों को गिनाते हुए बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कुपोषण में नंबर वन है. लेकिन अब हम इसमें मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं.

Back to top button