भ्रष्टाचार के सवाल पर विधानसभा में हंगामा, मोदी से भिड़े तेजस्वी

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के सवाल पर बुधवार को विधानसभा में राजद के सदस्यों ने जमकर हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भ्रष्टाचार और घोटाले का मुद्दा उठाया। उनकी शह पर राजद के सदस्य भी हमलावर अंदाज में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।भ्रष्टाचार के सवाल पर विधानसभा में हंगामा, मोदी से भिड़े तेजस्वी

जवाबी कार्रवाई के लिए खड़े हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटाले के दोषी अगर पाताल में भी छिपे होंगे तो उन्हें हम ढूंढ निकालेंगे और कड़ी सजा दिलवाएंगे। दोषी जो भी हो, किसी को बचाने का सवाल ही नहीं उठता।

तेजस्वी ने कहा कि घोटाले तो रोज उजागर हो रहे हैं, क्या कार्रवाई हो रही है? आपलोग कहते फिर रहे हैं कि अब डबल इंजन लग गया है विकास तेजी से होगा। तो आप ही बताइए कि डबल इंजन विकास के लिए लगा है या घोटाले के लिए? विपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था को लेकर सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया है जिसे अमान्य कर दिया गया। जदयू के श्याम रजक और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि राजद को यह अधिकार नहीं है कि वह इस मुद्दे पर बात करे।

ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने लड़कियों से साफ करवाया टॉयलेट

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि राजद का कानून-व्यवस्था के बारे में सवाल उठाना हास्यास्पद है। राजद ने अपने शासनकाल में बिहार को तबाह-बर्बाद कर अपराधियों का राज कायम कर दिया था। श्याम रजक ने कहा कि बिहार की जनता आज जितना सुरक्षित महसूस कर रही है, उतना पहले कभी नहीं करती थी। दस-पंद्रह वर्ष पहले जो स्थितियां थी, वह आज नहीं है। परिस्थितियां बदल गई हैं। छिटपुट घटनाएं होती हैं, इसे नकारा नहीं जा सकता। जिन लोगों के पेट में दर्द होता है, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

Back to top button