भोजपुरी स्टार मोनालिसा बिग बॉस के घर से हुई बाहर

बिग बॉस के घर की सदस्य मोनालिसा जो शुरू से ही चर्चा में बनी हुई थी वो शो से बाहर हो चुकी हैं। जी हाँ, मोनालिसा ने बिग बॉस के घर से विदा ले लिया है। आपको बतादें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मोनालिसा और रोहन मेहरा नॉमिनेट हुए थे। सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स के मुताबिक मोनालिसा को रोहन से ज्यादा वोट मिले। यानी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर रोहन मेहरा घर से विदा होने वाले थे लेकिन बिग बॉस के फैन्स के लिए शॉकिंग खबर ये आई है की घर से रोहन नहीं बल्कि मोनालिसा को विदा किया गया है।

मोनालिसा शुरू से ही चर्चा का विषय बनी थी। वो घर के अन्दर थी तो इंटरनेट उनकी पुरानी हॉट वीडियोस खूब वायरल हुई। मीडिया में खबरें ये भी आई की मोनालिसा की शादी पहले भी हो चुकी है। घर के अन्दर मोना अपने और मनु पंजाबी के रिलेशन को लेकर चर्चा में आई। लोगों को लगा की दोनों एक दुसरे से प्यार करने लगे हैं, कुछ लोगों को ये भी लगा की मोनालिसा गेम में आगे जाने के लिए सिर्फ मनु को इस्तेमाल कर रहीं हैं। मोना ने मनु से दूरियां बनानी तब शुरू की जब उनके मंगेतर विक्रांत सिंह राजपूत एक टास्क के दौरान घर में आए।

मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस घर में ही पूरे रीती रिवाज़ के साथ शादी की। मोना को पिछले कुछ दिनों में खूब फूटेज मिला। उम्मीद थी की वो घर में बनी रहेंगी और फिनाले तक जायेंगी। लेकिन अफ़सोस बिग बॉस शो में मोना का सफ़र यहीं तक था और उन्होंने घर से विदा लेलिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button