भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू कर रहा है इस एक्ट्रेस का पति, साड़ी पहन करेगा डांस
पटना. एक्ट्रेस संभावना सेठ के हसबैंड अविनाश द्विवेदी की पहली भोजपुरी फिल्म ‘नचनिया’ की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म में अविनाश तीन भूमिका में दर्शकों को दिखेंगे। फिल्म की कहानी गांव में रहने वाले एक नाचने वाले लड़के की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म की स्क्रीनिंग पर लोगों ने जमकर अविनाश के रोल की तारीफ की है। 

ऐसे मिली फिल्म…
– फिल्म ‘नचनिया’ के एक्टर अविनाश द्विवेदी ने बातचीत में बताया कि यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है।
– अविनाश ने कहा मेरे दोस्त ने बताया कि एक फिल्म के लिए ऑडिशन चल रहा है,लेकिन वह भोजपुरी है। मैंने कहा कि नहीं करेंगे।
– दोस्त ने कहा कि एक बार जाकर तो देखो, मैं गया तो दो तीन डायलॉग बोलने के लिए कहा गया। मैंने बोला तो लोगों को ठीक लगा और मेरा नाम फाइनल हो गया।
– फिल्म की कहानी के बारे में बताया गया कि इस तरह का रोल फिल्म में करना है।
– मैं भी कुछ अलग तरह की भूमिका करना चाहता था। जिसके कारण मैं यह फिल्म करने का फैसला किया।
– खुद मैं डांसर रह चुका हूं। तो इस तरह के रोल करने में मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। फिल्म में लड़का, लड़की और वृद्ध की भूमिका निभा रहा हूं।

फिल्म में एक लड़के का दिखेगा संघर्ष
– अविनाश ने बताया कि यूपी के देवरिया के सलेमपुर गांव के एक व्यक्ति के सच्ची कहानी पर यह फिल्म आधारित है।
– एक नाचने वाले लड़के की जिंदगी में बहुत उतार चढ़ाव होता है। कभी समाज उसके सर पर बैठाकर रखता है तो कभी बहिष्कार कर देता है।
– एक नाचने वाले लड़के की जिंदगी में बहुत उतार चढ़ाव होता है। कभी समाज उसके सर पर बैठाकर रखता है तो कभी बहिष्कार कर देता है।
– ये नाचने वाला कभी पिता का दायित्व निभाता है तो कभी पति का। कभी समाज के मनोरंजन और कमाने के लिए महिला बनना पड़ता है।
एक शो ने कर दिया फेमस
– अविनाश ने बताया कि मैं यूपी के गोरखपुर का रहने वाला हूं। दिल्ली मैं मैंने पढ़ाई की। उसके बाद मैं थियेटर की ट्रेनिंग ली। एक चैनल के लिए ऑडिशन चल रहा था।
– मैंने उसमें भाग लिया। फिर डांस संग्राम का मैं विनर हुआ। उसके बाद मुंबई आ गया।
– यहां पर मैंने कई सीरियल और कई विज्ञापनों में काम किया। कई विज्ञापन फेमस हुए।
– फिर हिन्दी फिल्म ‘रणबंका’ रविकिशन के साथ की थी। हिन्दी फिल्म ‘चमेली’ भी जल्द रिलीज होने वाली है।