भोजन के बाद जरूर करें मुँह मीठा, यह है फ़ायदे

भोजन के बाद मीठा खाने की पुरानी परंपरा है। हम अक्सर खाना खत्म करने के बाद कुछ न कुछ मीठा फूड खाते हैं। रेस्टोरेंट के मेन्यू में भी खाने के अंत में मीठा होता है। स्वीट या डेजर्ट या मीठा हमारे शरीर को एनर्जेटिक बनाने में काफी मददगार होता है। आयुर्वेद के मुताबिक हर किसी के लिए न सिर्फ नाश्ता जरूरी है बल्कि नाश्ते में कुछ मीठा शामिल करना भी आवश्यक है।

इसलिए करें मीठे का उपयोग 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुर्वेद नाश्ते में मीठे के सेवन की सलाह देता है। उसके अनुसार सुबह के नाश्ते में मीठा खाने से शरीर को तात्क्षणिक ऊर्जा तो मिलती है साथ ही इसकी वजह से ग्लूकोज के रिलीज होने की गति धीमी हो जाती है। इससे आपका शरीर दिन भर एक्टिव रहता है। इसके अलावा मीठा खाने से आप बहुत देर तक संतुष्ट महसूस करते हैं। इससे आप बार-बार खाने से बच जाते हैं और आपका वजन नियंत्रित रहता है।
इन चीजों का करें सेवन 
आपको बता दें सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। तकरीबन 12 घंटे पोषक तत्वों से महरूम रहने के बाद आपके शरीर को पोषण की सख्त जरूरत होती है। ऐसे में नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। नाश्ते में आप क्या खा रहे हैं, इसका प्रभाव भी आपके शरीर पर पड़ता है। सुबह के नाश्ते में 5 बादाम और एक अखरोट खाना सेहतमंद होता है।

Back to top button