भुट्टे की चाट

भुट्टे की चाटकितने लोगों के लिए : 4

सामग्री

500 ग्राम भुट्टे के उबले हुए दाने, डेढ़ टी स्पून भुना-पिसा जीरा, 1 टी स्पून गरम मसाला, 2 टी स्पून पिसा हुआ काला नमक, 2 टे. स्पून चीनी, स्वादानुसार नमक, एक छोटा टुकड़ा अदरक, छह-सात हरी मिर्च पिसी हुई, 60 ग्राम इमली, 60 ग्राम हरा धनिया, 20-25 करी पत्ता, आधा टी स्पून राई , एक टे. स्पून घी।

विधि

-भुट्टे में जीरा, गरम मसाला, काला नमक, चीनी, नमक, अदरक और हरी मिर्च डाल दें।

-125 ग्राम पानी में इमली भिगोकर छानकर डालें।

-घी में राई और करी पत्ते का छौंक देकर भुट्टे छौंक दें। पांच मिनट तक भूनकर उतार लें। इमली का पानी और हरा धनिया महीन काटकर बुरक दें।

 
Back to top button