भिवानी विधानसभा क्षेत्र में इस बार होंगे 225 मतदान केंद्र

भिवानी (एजेंसी)। हरियाणा के भिवानी विभानसभा क्षेत्र(Bhiwani assembly constituency) में आगामी चुनावों में 225 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। विधानसभा में 34 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 25 शहरी क्षेत्र में और नौ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 198751 मतदाता हैं जिनमें 105554 पुरुष और 93197 महिलाएं हैं। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य जारी है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगभग 1200 मतदाता रखे गए हैं। चौदह सौ से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों वोट संख्या कम कर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 34 नए मतदान केंद्र बने हैं जिससे बूथों की संख्या 191 से बढ़कर 225 हो गई है। इनमें शहरी क्षेत्र में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में नौ बूथ हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।
The post भिवानी विधानसभा क्षेत्र में इस बार होंगे 225 मतदान केंद्र appeared first on Hindi News, Hindi Newspaper, Hindi News Online | Sachkahoon.com.

Back to top button